Gopal Kanda: Haryana में BJP को समर्थन देने पर इतना विवाद क्यों हो रहा है?
Advertisement
कई गंभीर आपराधिक मुक़दमों में घिरे गोपाल कांडा हरियाणा के सिरसा से चुनाव जीत गए हैं. वो हरियाणा लोकहित पार्टी से चुनावी मैदान में थे. कांडा के चर्चा में आने की वजह हरियाणा विधानसभा में बने समीकरण हैं. हरियाणा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है. सत्ता में रही बीजेपी 40 सीटें ही जीतने में कामयाब हो पाई है. ऐसे में उसे दोबारा सरकार बनाने के लिए छह और विधायकों की ज़रूरत है. और जिस नए विधायक ने बीजेपी को सबसे पहले अपना समर्थन पेश किया है वो हैं गोपाल कांडा.