नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन, UP में इन जगहों पर Internet Ban
Advertisement
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को इंटरनेट पर रोक लगाई गई है. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते शुक्रवार हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. जिन जगहों पर इंटरनेट पर रोक लगाई गई है उनमें- गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, फिरोजाबाद, संभल, अलीगढ़, आगरा, सीतापुर, रामपुर, बुलंदशहर और कानपुर हैं. सभी संवेदनशील जगहों पर गुरुवार को प्रशासन ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला.