खत्म हुआ दिल्ली का दंगल...अब Shaheen Bagh का क्या होगा?
Advertisement
खत्म हुआ दिल्ली का दंगल...अब Shaheen Bagh का क्या होगा? दिल्ली का चुनाव खत्म हो चुका है. जनता ने अपना काम कर दिया है. अब नतीजा 11 फरवरी को सबके सामने होगा. एक तरफ केजरीवाल अपने द्वारा काम के दावों के साथ चुनाव लड़ रहे थे तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस, आप सरकार के दावों को झुठला रही थी. मगर इन सब के बीच शाहीन बाग का मुद्दा काफी गर्म रहा. हर पार्टी ने शाहीन बाग को अपने अपने तरीके से प्रयोग किया मगर किसी पार्टी ने भी शाहीन बाग का मामला सुलझाने के लिए जहमत नहीं उठाया. अब चूंकि चुनाव खत्म हो चुका है तो सवाल उठता है कि अब शाहीन बाग का क्या होगा? Aaj Tak के 'चुनावी पंडित' कॉन्टेस्ट में लीजिए हिस्सा और जीतिए 1 लाख का इनाम. अभी डाउनलोड करें आजतक मोबाइल ऐप