UP Deputy CM Keshav Maurya बोले- हिंसा फैलाने में था PFI का हाथ, लगेगा प्रतिबंध
Advertisement
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ था. स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के लोग ही पीएफआई में थे, जिन्होंने यूपी में हिंसा फैलाई. सरकार की तरफ से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और सरकार की ओर से प्रस्ताव लाकर इसे प्रतिबंधित किया जाएगा. बता दें, डीजीपी ओपी सिंह ने पीएफआई पर बैन लगाने की सिफारिश की है.