Unesco India Pakistan Dna Akhada With Anand Narasimhan
UNESCO में India ने कहा - "Pakistan के DNA में ही आतंकवाद है" - Akhada With Anand Narasimhan
Advertisement
भारत ने पेरिस (Paris) में हुई यूनेस्को (UNESCO) की आम सभा में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है. भारत की राजनयिक अनन्या अग्रवाल (Ananya Agarwal) ने कहा कि पाकिस्तान एक ढोंगी राष्ट्र है. आर्थिक संकट के हालात से जूझ रहे पाकिस्तान के डीएनए (DNA) में आतंकवाद है. पाकिस्तान (Pakistan) के विक्षिप्त (Neurotic) व्यक्ति की तरह व्यवहार करने के कारण आज ये देश आर्थिक (Economy) और सामाजिक (Society) तौर पर मुसीबत में फंसा है. पाकिस्तान अपने व्यवहार के कारण अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने में नाकाम हो चुका है. पाकिस्तान कमजोर अर्थव्यवस्था, चरमपंथी समाज और आतंकवाद का समर्थन करने के कारण एक राष्ट्र के तौर पर नाकाम साबित हो चुका है. अनन्या अग्रवाल समिट में जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के मौजूदा हालात को लेकर भारत पर लगाए गए पाकिस्तान के आरोपों का जवाब दे रही थीं.