Uddhav Cabinet की पहली बैठक खत्म, CM बोले- सरकार आम जनता के लिए काम करेगी
Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास रचा गया है. एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन सरकार में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण की है. मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा 6 अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के बाद सीएम परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए. थोड़ी देरे में सहयाद्रि गेस्ट हाउस में कैबिनेट बैठक होनी हैं.